झारखंड में आज कोरोना से संक्रमित 5903 नए मरीज मिले, 3287 ​हुए स्वस्थ; 103 मौतें..

झारखंड में रविवार को 5,903 नए संक्रमित मिले। वहीं, 103 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। राहत की बात यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 3287 मरीज स्वस्थ भी हुए। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण का एक्टिव केस अब 45592 हो गया है। वहीं राजधानी रांची में आज 1494 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई, जबकि 43 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जमशेदपर में 702 और कोडरमा में 425 नए मामले सामने आए हैं।

झारखंड में बढ़ सकता आंशिक लॉकडाउन..
झारखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज करीब 100 से ज्यादा मृत्यु हो रही है। रिकॉर्ड संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल से धनबाद समेत पूरे झारखंड में आंशिक लॉकडाउन जारी है। इसकी अवधि 29 अप्रैल शाम छह बजे तक है। इसे सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है। इस लॉकडाउन में भी कोरोना थम नहीं रहा है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में लॉकडाउन विस्तार की घोषणा कर सकते हैं। दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में लॉकडाउन को विस्तारित किए जाने के बाद झारखंड में भी मांग उठने लगी है। यह मांग सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की तरफ से उठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *