झारखंड में कोहरे, ठंड और बारिश का टॉचर, फ्लाइटें रद्द, ट्रेनें रद्द और स्कूलों का समय बदला..

रांची : मौसम बिगड़ गया है। इससे व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। रांची एयरपोर्ट से 19 उड़ानें रद रहीं। ट्रेनों का परिचालन गड़बड़ा गया है। 10 घंटे से भी अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। कोहरे के चलते बसें भी गंतव्य तक काफी देर से पहुंच रही हैं। स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम हो गई है। राज्य में शीतलहर के कारण 25 जनवरी तक केजी से पांचवी तक की कक्षाएं सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलाने का आदेश जारी किया गया है। सरकारी कार्यालयों में फरियादी कम पहुंच रहे हैं। कर्मचारी व अफसर भी। कोहरे की वजह से आम जन-जीवन से साथ ही पशु-पक्षी परेशान हैं। राजधानी रांची समेत आधे राज्य में मौसमी बदलाव के साथ कोहरा या धुंध का असर देखा जा रहा है। खासकर राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 19 और 20 जनवरी को घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया की आने वाले दो दिनों तक उत्तर भारत को शीत लहर के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर भारत के राज्यों में दो दिनों तक भीषण ठंड का कहर जारी रहने वाला है। वही, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में कोल्ड दे की स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी।

आज, रांची में न्यूनतम 10-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट है जिसके मुताबिक आगामी तीन दिनों तक आसमान में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. 20 जनवरी तक पूरे राज्य में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

इन इलाकों में हो सकती है मध्यम दर्जे की बारिश..
मौसम विभाग के अनुसार, 19 जनवरी को गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।