भाजपा के भजन-कीर्तन और हंगामे पर सीएम हेमंत सोरेन का हमला..

रांची : झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आव‍ंटित करने के बाद भाजपा के विरोध-प्रदर्शन और पूजा स्‍थल की मांग पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि जैसे 12वीं पास होने के बाद छात्रों के पास कोई विषय नहीं होता है, उसी प्रकार भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष का यह पूर्व नियोजित प्लान था। ऐसी ही मानसिकता की वजह से राज्य के विकास में जो गति मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पा रही है। आज मुख्यमंत्री प्रश्नकाल था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसी मानसिकता की वजह से राज्य के विकास को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। विधानसभा में प्रार्थना स्थल बनाकर इस मुद्दे को खत्म करने के सवाल पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जब कोई मुद्दा ही नहीं है, तो निपटारा क्या करें। नमाज कक्ष के आवंटन को लेकर भाजपा के विरोध पर उन्होंने कहा कि मन में अगर आस्था हो तो सब जगह भगवान ही भगवान हैं। अगर मन में राक्षस होगा तो हर तरफ दुश्मन ही दुश्मन दिखता है।

मजबूर-लाचार लग रहे स्पीकर : भाजपा
भाजपा ने आरोप लगाया है कि स्पीकर मजबूर और लाचार लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा को कठपुतली नहीं बनाएं। सत्तापक्ष के इशारा पर स्पीकर कार्य कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हेमंत सोरेन ही विधानसभा अध्यक्ष भी हैं। पहले नमाज पढ़े जाने को लेकर कभी अधिसूचना जारी नहीं हुई, लेकिन धर्म विशेष को खुश करने के लिए ऐसा करना गलत है। अध्यक्ष तत्काल अधिसूचना रद करें।

आप आसन को कमजोर मत समझिए : स्पीकर
भाजपा विधायकों के रवैये से नाराज विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आप आसन को कमजोर मत समझिए। महिला कर्मियों की कुर्सी छोड़ने की नसीहत देते हुए उन्होंने विधायकों को मर्यादा में रहने को कहा। स्पीकर भानु प्रताप शाही और ढुलू महतो के रवैये से वे अधिक नाराज दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *