मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिसंबर के अंत तक देंगे पांच सौ लोगों को नियुक्ति पत्र..

रांची में लगने वाली नई टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज वेलेंशिया के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिसंबर के अंत तक रांची में ही पांच सौ लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे। श्रम विभाग की ओर से रजिस्टर्ड प्रवासी मजदूरों की नियुक्ति में महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। ओरमांझी में खुलने वाली इंडस्ट्रीज का काम लगभग पूरा हो चुका है जिस पर संभावना जताई जा रही है कि 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री इसकी नियुक्ति पत्र बांटेंगे। श्रम विभाग के पास इस कंपनी के लिये लगभग 250 कामगारों की डिमांड आई है। वहीं राज्य में अन्य टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज भी जल्द शुरू की तैयारी हो रही है।

श्रम विभाग की ओर से लॉकडाउन के वक्त मजदूरों की मदद के लिए हेल्पलाइन चलाई जा रही थी। जिसका काम राज्य सरकार ने फिया फाउंडेशन को दिया था। इन नियुक्तियों में प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसके लिए कामगारों की स्क्लि मैपिंग और काउंसेलिंग भी की जा रही है। आने वाले समय में और भी टेक्सटाइल इंडस्ट्री लगेंगी। संभावना है कि आने वाले साल राज्य में और तीन टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज लगे। जिसमें वेस्ट बैंड मुंबई की, पर ग्लोबल दिल्ली, मोडलामा एक्सपोर्ट दिल्ली, गणपति क्रिएशन दिल्ली समेत कई अन्य कंपनियां है. इनमें कुछ कंपनियां विदेशी और कुछ नेशनल एक्सपोर्टर है.

राज्य के टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज की स्थिति लॉकडाउन के बाद बेहाल हो गई थी। वहीं टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलने से भी व्यवसायियों को काफी परेशानी हुई। लॉकडाउन के बाद इनके मांग और निर्यात में भी काफी असर देखने को मिला। अरविंद मिल जैसी इंडस्ट्रीज तीन फीसदी वर्कफोर्स के साथ चली। लेकिन अब इन इंडस्ट्रीज की स्थिति में सुधार हो रहा है। फिलहाल राज्य में सात टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज है। सभी इंडस्ट्रीज विदेशी एक्सपोर्टर है। सभी कंपनियां मोमेंटम झारखंड से राज्य में लगाई गई।