पायलट प्रोजेक्ट के लिए केंद्र ने 5 शहरों को चुना जिसमें रांची का नाम भी शामिल..

रांची: केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने जा रही है। केंद्र सरकार के नए नियम के मुताबिक अब उपभोक्ता खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें किस डिस्ट्रीब्यूटर से गैस सिलेंडर लेना है। केंद्र सरकार द्वारा इस सुविधा को रिफिल बुकिंग पोर्टेबिलिटी का नाम दिया गया है। देश के चुनिंदा शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अगले सप्ताह से इसे शुरू होने की उम्मीद है। सरकार ने इसके लिए देश के 5 शहरों को चुना है जिसमें झारखंड की राजधानी रांची का भी नाम शामिल है। बता दे कि रांची को पहले चरण में शामिल किया गया है जहां इस योजना की शुरुआत की जाएगी। रांची के अलावा चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुडगांव और पुणे शहर का भी नाम शामिल है।

पायलट प्रोजेक्ट अगर इन शहरों में सफल रहा तो अगले चरण में इस योजना को देश के बाकी शहरों में भी धीरे धीरे लागू किया जाएगा। अभी के नियम अनुसार उपभोक्ता गैस सिलेंडर बुक करते है तो जिस डिस्ट्रीब्यूटर से उन्होंने कनेक्शन ले रखा है,वही सिलेंडर की डिलीवरी करता है। लेकिन अब रांची में इस योजना के लागू होने पर जब उपभोक्ता नया सिलेंडर बुक करेंगे तो उनके पास डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का विकल्प होगा। उनके इलाके में जितने भी डिस्ट्रीब्यूटर होंगे उन सभी का लिस्ट दिखाई देगी। जिससे डिस्ट्रीब्यूटर की रेटिंग और सुविधाएं देखकर डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकेंगे। वही डिस्ट्रीब्यूटर उपभोक्ता को सिलेंडर की डिलीवरी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *