झारखण्ड भाजपा में नई ऊर्जा का संचार करने झारखण्ड आएंगे जेपी नड्डा..

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नए साल के पहले सप्ताह में तीन दिनों के लिए झारखण्ड आएंगे। झारखण्ड भाजपा में नई ऊर्जा का संचार करने हेतु वह बूथ से लेकर राज्य स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। साथ ही, वे सांगठनिक काम-काज की समीक्षा व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य सरकार के काम और पार्टी की भूमिका पर भी चर्चा करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड प्रवास मुख्य रूप से संगठन की मजबूती के विषय पर है। नड्डा के कार्यक्रम के लिए झारखण्ड भाजपा ने अपनी ओर से तैयारी भी शुरू कर दी है। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम आरम्भ किया जा चूका है।

जिलों के अविसृत संगठनों का विस्तार किया जा रहा है। बहुत जल्द, जिन जिलों में कमिटी नहीं बनी है वहां के जिला समिति की घोषणा भी कर दी जायेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखण्ड प्रवास का विधिवत कार्यक्रम प्रदेश पार्टी को मिल गया है। इसके अनुसार, नड्डा 3 से 5 जनवरी तक झारखंड में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रमों और बैठकों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।