बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक..

आज झारखंड सरकार के कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है| माना जा रहा है कि बैठक के दौरान बजट सत्र में पेश होने वाले प्रमुख विधेयकों और बिल पर विचार होगा। इसके अलावा कुछ प्रमुख घोषणाओं पर भी विचार किया जा सकता है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट की इस बैठक में बजट सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक देर शाम तक कैबिनेट के विचार के लिए आधा दर्जन प्रस्ताव ही पहुंचे थे। हालांकि कैबिनेट की बैठक के पूर्व इनकी संख्या दो दर्जन तक पहुंच सकती है।

वहीं कल यानी कि 26 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है| आज की कैबिनेट की बैठक में बजट से संबंधित तमाम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी| वहीं बैठक में विचार के लिए चार बिल का प्रस्ताव कैबिनेट से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा है। हालांकि बैठक से पहले इसे लेकर किसी तरह की अधिकृत जानकारी देने से अधिकारी परहेज कर रहे हैं।