आयुष बने जेईई मेन के स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.99 परसेंटाइल स्कोर..

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार की आधी रात के बाद जेईई मेन सेशन वन का रिजल्ट जारी कर दिया। टेस्ट में झारखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लोहरदगा के रहने वाले आयुष कुमार सिंह 99.99 परसेंटाइल अंक के साथ झारखंड के टॉपर बने हैं। आयुष रांची में रहकर जेईई की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा रांची के आदित्य प्रकाश ने 99.98, साबिल अहमद ने 99.98, प्रतीक रतन ने 99.95, निशांत कुमार ने 99.95, पतरातू के विभांश कुमार ने 99.97, जमशेदपुर के तुषार कुमार सिन्हा ने 99.94 व धनबाद के आदित्य रंजन सिन्हा ने 99.91 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। वहीं, लड़कियों में आसी गुप्ता 99.56 और पलक चौधरी 99.53 परसेंटाइल के साथ टाॅप स्कोरर लिस्ट में शामिल हैं। जेईई मेन में रांची से लगभग चार हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी।

परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से एक फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। झारखंड टॉपर आयुष ने 10वीं की पढ़ाई एमबी डीएवी लोहरदगा से की है। 12 वीं रांची के एलए गार्डेन स्कूल से कर रहे हैं। आयुष के पिता रवि भूषण सिंह, हिंडाल्को में असिस्टेंट मैनेजर हैं। मां नीलिमा सिंह बायोलॉजी की टीचर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *