Team JhUpdate

गैंगस्टर अमन साहू का गुर्गा आशीष फर्जी पासपोर्ट पर विदेश फरार

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का मुख्य शूटर आशीष साहू फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश फरार हो गया है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर खुद इसकी जानकारी दी, जिसमें लिखा था “बाय-बाय इंडिया, आशीष तुम्हारे जेल से फरार।” इस पोस्ट के साथ उसने एक पासपोर्ट की तस्वीर भी साझा की, जिसमें उसका नाम…

Read More

बर्ड फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, इंसानों और पक्षियों की होगी सख्त निगरानी

झारखंड में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज स्थित पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के मिशन निदेशक अबु इमरान ने सभी सिविल सर्जनों…

Read More

322 करोड़ की लागत से रांची को मिलेगी हाईटेक सड़क, हेमंत सोरेन ने दी सौगात

राजधानी रांची में जल्द ही एक नई हाईटेक सड़क का निर्माण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांचीवासियों को इस आधुनिक सड़क की सौगात दी है। यह सड़क डोरंडा के कुसई से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक बनाई जाएगी, जिसकी तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है, जिसके पूरा…

Read More

झारखंड कैडर के आईपीएस संजय आनंद लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त

झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर को भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में आईजी के पद पर नियुक्त किया गया है। वह मुंबई स्थित परमाणु मुख्यालय में अपना योगदान देंगे। केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ‎Follow the Jharkhand Updates channel on…

Read More

झारखंड सरकार खनिजों पर सेस 12.5% बढ़ाने की तैयारी में, बजट सत्र में लाएगी संशोधन विधेयक

झारखंड सरकार राज्य के खनिजों पर सेस की दर बढ़ाने की तैयारी में है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में सेस से 3500 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा है। इसके तहत खनिजों पर सेस में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की योजना बनाई गई है। आगामी बजट सत्र में इस संशोधन विधेयक को पेश…

Read More

दिशोम गुरु शिबू सोरेन रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे दिल्ली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी साथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, शिबू सोरेन को सांस लेने में समस्या हो रही है, जिसके चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया। यह भी बताया जा रहा है…

Read More

झारखंड में गंगा नदी के किनारे बनेगा 13 किमी लंबा मरीन ड्राइव

झारखंड सरकार ने राज्य के साहिबगंज जिले में गंगा नदी के किनारे 13 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव बनाने की योजना बनाई है। यह परियोजना मुंबई और पटना की मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित की जाएगी। पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार…

Read More

झारखंड में शराब की खुदरा बिक्री निजी हाथों में, शॉपिंग मॉल में भी होगी बिक्री

झारखंड सरकार ने शराब के खुदरा व्यापार से पीछे हटने का फैसला लिया है। आगामी 1 अप्रैल 2025 से राज्य में शराब की खुदरा बिक्री पूरी तरह से निजी हाथों में होगी। राज्य सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी झारखंड बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) अब केवल शराब का थोक कारोबार संभालेगी। सरकार ने झारखंड उत्पाद नीति…

Read More

पलामू में 584 फर्जी लाभुकों की पहचान, होगी सूद समेत वसूली

पलामू जिले में ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। जिला प्रशासन के आदेश पर चल रही जांच में अब तक चार प्रखंडों में 584 अयोग्य लाभुक पाए गए हैं। इनमें सरकारी नौकरीशुदा कर्मचारी, पारा टीचर और स्वास्थ्य सहिया भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सभी…

Read More

रांची में पहली बार बनेगी 10 लेन की सड़क, लागत 301 करोड़ रुपये

राजधानी रांची में पहली बार 10 लेन की सड़क बनने जा रही है, जिसकी कुल लागत लगभग 301 करोड़ रुपये होगी। इस सड़क का निर्माण धुर्वा में विवेकानंद स्कूल के आगे से लेकर नयासराय होते हुए रिंग रोड तक किया जाएगा। इस परियोजना की पूरी योजना तैयार कर ली गई है और डीपीआर को तकनीकी…

Read More
×