गणतंत्र दिवस 2022: रांची नगर निगम के आकर्षक लेजर शो ने मोहा मन..

73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम के आकर्षक लेजर शो ने लोगों का मन मोह लिया। इस रास्ते से गुजरने वाले लोग रुक रुक कर इस शो को देखते नजर आए। नगर आयुक्त Mukesh kumar IAS के निर्देश पर इस शो का आयोजन किया गया। इसके माधयम के पुरे निगम बिल्डिंग को आकर्षक तिरंगें से लिपटा हुआ दिखाया गया इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर, सरकार के वर्ष पुरे होने और उसकी उपलब्धियों को भी लेजर शो के जरिये दिखाया गया। 27 जनवरी की रात को भी ये लेजर शो चलेगा।