पलामू टाइगर रिजर्व में मिला एटलस मॉथ, जाने क्या है इसकी खासियत..

पलामू टाइगर रिजर्व के कुरो कलां गांव में एक मॉथ दिखने को मिला है। जो कि देखने में एक बड़ी तितली के ही सामान है। हालांकि इसका नाम एटलस मॉथ है। जिसकी पहचान वन्य प्राणी विशेषज्ञ कुमार धरमबीर और मनीष बक्शी ने की है। साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि झारखंड में यह प्रजाति पहली बार देखा गया है। वहीं इस प्रजाति के उपस्थिति को विभिन्न ऑनलाइन जैव विविधता वेबसाइट पर भी पोस्ट किया जायेगा जिससे इसकी जानकारी सभी को मिले।

क्या है एटलस मॉथ..
एटलस मॉथ किसी बड़ी तितली के सामान दिखने वाला जीव है जो किसी के एक हथेली में पूरी तरह से समा सकता है। साथ ही यह अपने पंखों का 9.4 इंच तक फैला सकता है। इसके पंख सतह का क्षेत्रफल लगभग 160 सेंटीमीटर तक होता है। हालांकि यह देखा गया है नर मॉथ में एंटीना होता है।

ऐसा दिखता है एटलस मॉथ..
बता दें कि यह जीव किंगडम का बताया जा रहा है, जबकि आथ्रोपोड़ा फाइलम का होता है। इस कीड़े को इनसेक्टा श्रेणी में रखा गया है। जिसके पंख काले, बैगनी, गुलाबी और सफेद रेखाओं के साथ भूरे रंग के होते हैं। वहीं अधिकांश रूप से इसके पंखों के नीचे का भाग हल्का होता है। साथ ही इसके दोनों पंखों की नोक पर किसी सांप के सिर जैसा निशान बना रहता है जो इसे अन्य कीड़ों से अलग बनाता है। बता दें कि इस एटलस मॉथ का निवास स्थान उष्णकटिबंधीय जंगल के अलावा माध्यमिक जंगल और झाड़ीदार क्षेत्र में भी पाया जाता है। साथ ही इसे पूर्वी एशिया, साउथ एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और बोर्नियो में पाया जाता है।