आशा किरण बारला ने किया झारखंड का नाम रोशन, भोपाल के बाद अब कुवैत में भी जीतेंगी स्वर्ण पदक!

भारतीय एथलेटिक्स संघ की तरफ से 17 से 19 सितंबर तक भोपाल में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड की बेटी आशा किरण बारला ने नया रेकॉर्ड बनाया है। दरअसल आशा किरण बारला ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 800 मीटर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही आशा किरण बारला आगामी अक्टूबर महीने में कुवैत में होने वाले एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बता दें कि भोपाल में आयोजित यूथ नेशनल एथलेटिक्स में 2ः8.45 सेंकेड में नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए 800 मीटर बालिका वर्ग में आशा किरण ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं आशा बोकारो में आशू भाटिया के अधीनस्थ अकादमी में ट्रेनिंग ले रही है। हलांकि इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के आई सोबित बालक वर्ग में 800 मीटर में 7वें स्थान पर रहे।

पहले भी जीत चुकी है कई मेडल..
वहीं गुमला जिले के कामडारा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह गांव की रहने वाली आशा किरण बारला खेलो इंडिया समेत कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत राज्य का नाम रोशन कर चुकी है। वहीं उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 2017 में एक गोल्ड, 2018 में तीन गोल्ड, 2019 में एक गोल्ड, 2021 में एक सिल्वर एवं 2022 में भी दो गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

खेल पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं..
हालांकि 17वीं राष्ट्रीय यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नया रिकॉर्ड बनाने पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक और सचिव सी डी सिंह और राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत अन्य खेल पदाधिकारियों ने आशा को बधाई और ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *