पंचायत सेवक घूस लेते गिरफ्तार, कुएं के निर्माण में मांगी थी कमीशन..

एसीबी ने आज एक पंचायत सेवक को घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विशुनपुरा ब्लाक के पंचायत सेवक संजय कुमार गुप्ता को ACB की टीम ने आज 5 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ पलामू ले गई। पंचायत सेवक ने लाभुक से कुआं निर्माण में कमीशन की मांग की थी।

कुआं निर्माण करवा रहे विशुनपुरा ब्लाक के जतपुरा निवासी सुनील कुमार यादव को मिलने वाले रुपए में से पंचायत सेवक ने 12 हजार रुपए कमीशन मांगा था। इसकी सूचना सुनील कुमार यादव ने ACB की टीम को दी थी। जिसके बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कर संजय कुमार गुप्ता को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस बात की खुलासे के बाद ब्लॉक में काम कर रहे कर्मियों में काफी हड़कंप मच गया है|