पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता के लिए बच्चों को बांटे पौधे..

रांची: बिरसा उच्च विद्यालय कांके रोड में पौधरोपण सह पर्यावरण जागरुकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। रांची नगर निगम, स्नेह फाउंडेशन, एलुमनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेज रांची और एक उम्मीद संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विद्यार्थियों के बीच कृष्ण एवं राधा के प्रारूप में दो बच्चों ने पौधों का वितरण किया। सभी को पौधे लगाकर उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने स्कूल में भी पौध रोपण किया और घर लगाने के लिए भी बच्चों को पौधे दिए गए। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरुकता का था। प्रधानाचार्या ने बताया कि यदि बच्चे घर पौधे लगाएंगे, तो उनका ध्यान भी रख सकेंगे। इससे पौधे नहीं सूखेंगे। तभी पर्यावरण बच सकेगा।

मौके पर पर्यावरणविद बिंदु भूषण दूबे, अमरेंद्र सिंह, स्कूल की प्राचार्या सुषमा तिवारी, सरना समिति कोंगे के अध्यक्ष नरेश पाहन, आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, गौरव अग्रवाल, शुभम मंत्री, संतोष सिंह, संतोष रजवार, नवीन कुमार, संजय कुमार, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *