Headlines

आज धोनी मनाएंगे अपना 40वां जन्मदिन, रांची स्थित फार्म हाउस में कटेगा केक..

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को 40 साल के हो गए। 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। 15 साल के करियर में उनका सफर शानदार रहा है। कैप्टन कूल नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं। हालांकि ऐसा कम ही हुआ है कि धोनी अपने जन्मदिन पर रांची स्थित अपने घर पर मौजूद रहे हो। लेकिन अब अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के बाद अब उनका ज्यादातर समय रांची में ही बीतता है। रांची के सैंबों स्थित फार्म हाउस में अपने खेतों पर वक्त बिताना उनकी रोज की दिनचर्या में शामिल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धोनी को ट्विटर के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी है।

धोनी के दोस्तों के अनुसार धोनी को शुरू से ही ज्यादा ताम-झाम पसंद नहीं है। बुधवार को भी वह आम दिनों की तरह फार्म हाउस जाएंगे और यहां खेतों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ वे केक काटेंगे। इसके बाद खेत में हीं उनके साथ एक छोटी पार्टी होगी। कोरोना महामारी के कारण धोनी मिलना जुलना भी कम रखते हैं। रात में घर में अपने कुछ मित्रों और परिवार के साथ केक काटेंगे और उन सबके साथ समय बिताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *