Headlines

जानिए रांची की आज की Weather Report

चेन्नई में आए चक्रवाती तूफ़ान ‘निवार’ की वजह से रांची की न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है, जिसके बाद शुक्रवार यानि आज के दिन सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हलकी बारिश के साथ-साथ, हवाओं में भी ठंडक महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ इलाकों में हलकी बारिश सहित थंडरिंग की भी संभावना है। जबकि तापमान में ज़्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक।

मौसम केंद्र के अनुसार 28 नवंबर से रांची समेत पुरे झारखण्ड में तापमान में गिरावट के साथ ठंड और बढ़ेगी। अगले 10 दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जाएगा। वही, अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुँच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार ‘निवार’ तूफ़ान अब कमज़ोर पड़ रहा है। इसके बाद अब 28 नवंबर से आसमान साफ़ रहेगा। साथ ही इसका प्रभाव तापमान में भी पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *