Jharkhand Updates

झारखंड में 8 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति..

रांची : झारखंड में राज्य के 8 IPS अफसरों केे प्रमोशन पर मुहर लग गयी है। जिन आईपीएस अफसरों को प्रोन्नति मिली है उनमें नवीन सिंह ,अनूप बिरथरे, मयूर पटेल ,कन्हैया लाल ,राकेश बंसल सुनील भास्कर, अखिलेश कुमार झा ,एम तमिलवानन और अनीश गुप्ता शामिल हैं।

इनमें से एक आईपीएस को एडीजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है वही एक आईपीएस को आईजी रैंक और 4 आईपीएस को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई इसके अलावा 2 आईपीएस को सीनियर सिलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है।

इन-इन अधिकारियों को मिली है प्रोन्नति..

  • IG मानवाधिकार के पद पर पदस्थापित नवीन सिंह को ADG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है।
  • रांची रेंज DIG के पद पर पदस्थापित अखिलेश कुमार झा को IG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है।
  • JAP-8 के कमांडेंट के पद पर पदस्थापित मयूर पटेल कन्हैया लाल को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है।
  • JAP-9 के कमांडेंट के पद पर पदस्थापित अनूप बिरथरे को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है।
  • केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए राकेश बंसल को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है।
  • CID एसपी के पद पर पदस्थापित सुनील भास्कर को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी है।
  • जमशेदपुर SP के पद पर पदस्थापित एम तमिल वानन को सीनियर सिलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति दी गयी है।
  • JAP-1 के कमांडेंट के पद पर पदस्थापित अनीश गुप्ता को सीनियर सिलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.