झारखण्ड में मिले 2373 नए संक्रमित मरीज, 17 की हुई मौत..

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 2373 नए संक्रमित मिले। यह पिछले साल 8 सितंबर के बाद एक दिन में मिलने बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या महज 667 रही। अब पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 10,604 पहुंची गई है। इनमें से केवल रांची में 5217 संक्रमित है। वहीं, 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। मृतकों में दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम से 1-1, बोकारो, धनबाद से 2-2, पूर्वी सिंहभूम से 4 और रांची से 5 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिवालय में 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई।

शनिवार को कहां मिले कितने मरीज..
अब पूरे राज्य में संक्रमितोंं की संख्या 1,34,715 पहुंची गई है। इनमें से 1,22,936 ठीक हो चुके हैं। वहीं, शनिवार को बोकारो से 67, चतरा से 22, देवघर से 86, धनबाद से 148, दुमका से 90, पूर्वी सिंहभूम से 303, गढ़वा से 17, गिरिडीह से 47, गोड्‌डा से 19, गुमला से 51, हजारीबाग से 167, जामताड़ा से 52, खूंटी से 32, कोडरमा से 76, लातेहार से 32, लोहरदगा से 29, पाकुड़ से 21, पलामू से 17, रामगढ़ से 51, रांची से 904, साहेबगंज से 43, सरायकेला से 36, सिमडेगा से 26, पश्चिमी सिंहभूम से 37 नए मरीज मिले।