जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारी ने पत्नी, बच्चे और ट्यूशन टीचर को मौत के घाट उतारा..

जमशेदपुर के टाटा स्टील में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी, बच्चे और ट्यूशन टीचर का गला काट कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के इलाकों में सनसनी फैल गयी है।

आपको बता दें कि आरोपी कदमा थाना के अंतर्गत बाल्डविन स्कूल के पास तनसा रोड पर स्थित क्वार्टर नंबर 97 का निवासी था। और यहीं पर उसने इस घटना को अंजाम दिया। आस पड़ोस के लोगों को इसकी खबर तब हुई जब खून की छीटें उनके घर पर पड़ीं। हालांकि हत्या के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन करने में जुटी है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी की पत्नी का शव अलग कमरे में पड़ा हुआ था। इसके अलावा दोनों बच्चों का शव और ट्यूशन टीचर का शव भी अलग अलग कमरों में पड़ा हुआ था। सभी की हत्या चाकू से की गयी थी।