Headlines

झारखंड में अगले सप्ताह तक मौसम रहेगा सामान्य, मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की आशंका..

रांची: झारखंड में मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 6 जुलाई तक मौसम सामान्य बना रहेगा। उमस के साथ गर्मी रहेगी। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई है। अगले हफ्ते तक झारखंड में मौसम विभाग के अनुसार मौसम सामान्य रहने वाला है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

बुधवार को राजधानी में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार तीन मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम में हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज रही। बुधवार को मॉनसून कमजोर रहा और राजधानी का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2020 में रांची में पूरे जून माह में 311.1 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। आपको बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में प्रत्येक साल जून माह में अच्छी बारिश होती है।