Headlines

रांची के विनोद ने अमिताभ बच्‍चन के साथ खेला कौन बनेगा करोड़पति, जीते 3.20 लाख..

राजधानी रांची के कडरू निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर विनोद कुमार को कौन बनेगा करोड़पति में खेलने का मौका मिला है। सोमवार की रात इस प्रोग्राम का प्रसारण किया गया। केबीसी में बिनोद 12 लाख पचास हजार तक के प्रश्न तक हाट सीट पर जमे रहे। मगर इस पश्न का जवाब गलत देने के कारण उन्हें 3.20 लाख से संतोष करना पड़ा।

विनोद कुमार रांची में डिफेंस एकेडमी नामक एक संस्थान चलाते हैं, जिसमें वे सेना में करियर बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स को गाइड करते हैं। विनोद ने बताया कि वे बीते 19 साल से केबीसी में जाने का सपना संजोये थे। जिस दिन उनके बेटे की शादी थी, उस दिन ही कौन बनेगा करोड़पति में शामिल हाेने की पुष्टि करने के लिए कंफर्मेशन कॉल उनके मोबाइल पर आया था।विनोद ने बताया कि इंसान को जीवन में अपना लक्ष्‍य कभी भी नहीं बदलना चाहिए। तय किए गए लक्ष्‍य के लिए ईमानदारी से अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। कहा कि उनकी 19 साल की कोशिश आखिरकार रंग लाई। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ समय बिताना उनके जीवन के बेहद यादगार लम्‍हों में एक है। ये खूबसूरत पल कभी भूल नहीं सकते। कहा कि वे इस शो में जीती गई रकम से अपनी डिफेंस एकेडमी को समृद्ध करेंगे। गांव के नौजवानों का भविष्‍य वे इस इनाम की रकम से सुधारेंगे।