Headlines

अनलॉक-2 पर आज हो सकता है फैसला..

अनलॉक-2 को लेकर प्रदेश में सोरेन सरकार बुधवार को फैसला लेगी। संक्रमण दर में कमी आने से कई जिलों में छूट बढ़ने की संभावना है। 15 जिलों में संक्रमण दर कम होने से सभी दुकानों को 2 बजे खोला गया था। अब शाम 6 बजे बाजार खोलने की छूट मिलने के आसार है। हालांकि कुछ प्रतिबंधों के साथ पूरा बाजार खोला जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना का यह आखिरी, मध्य या प्रारंभिक दौर है, ये कहना मुश्किल है। बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कई बार सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई है। अब पॉजिटिव केस कम होने से जनजीवन को सामान्य करने के लिए विचार किया जा रहा है।

बस संचालन हो शुरू..
झारखंड के वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया गया है। बावजूद अभी खतरा टला नहीं है। 10 जून की सुबह 6 बजे अनलॉक-1 की मियाद खत्म हो रही है। अनलॉक-2 में दोपहर 2 की जगह शाम 6 या रात 8 बजे तक छूट मिलना चाहिए। इसके अलावा अंजर जिला बस संचालन, ट्रांसपोर्टिंग की अनुमति मिलना चाहिए। राज्य से बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की जाए। धार्मिक व राजनीितक आयोजन पर रोक लगी रहे। विवाह आयोजन सीमित संख्या में करने की छूट दी जाए।

रांची सहित अन्य जिलों में मिल सकती है छूट..
झारखंड में संक्रमण दर में कमी आई है। इसके चलते अनलॉक-2 में अब रांची सहित अन्य जिलों में छूट मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधनcc प्राधिकार की बैठक में संक्रमण व स्थितियों पर चर्चा के बाद अनलॉक-2 पर निर्णय होगा। पिछले दिनों सरकार ने कम संक्रमण वाले 15 जिलों में सभी दुकानें 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी थी। जबकि अधिक संक्रमण वाले 9 जिलों में कपड़ा, जूता, कॉस्मेटिक और ज्वेलरी दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें दो बजे तक खुल रही है। अब संक्रमण कम होने से उम्मीद है अब कुछ ज्यादा रियायत मिल सकती है।