Headlines

धनबाद जेल की ग्रिल काटकर फरार हुए दो विचाराधीन बंदी फरार..

धनबाद में जज उत्‍तम आनंद की संदिग्‍ध मौत के खुलासे में जुटी पुलिस के सामने शुक्रवार की सुबह एक और बड़ी चुनौती पैदा हो गई है। यह चुनौती धनबाद की जेल से आई है जहां से दो हत्‍यारोपी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों हत्‍यारोपी ग्रिल काटकर जेल से फरार हो गए हैं। घटना शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे की है। बंदी कैसे भागा यह पता जेल प्रशासन लगा रही है। फरार बंदी में अंकित रवानी तथा देवा भूईयां पोक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामले में जेल गया था। अंकित रवानी केंदुआ डी का रहने वाला है। वहीं देवा भूईयां लोयाबाद थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में अंकित को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे थी। जबकि देवा भूईयां को 2020 के अगस्त माह में जेल भेजा गया था। दोनों एक साथ भागे हैं। यह जानकारी जेल प्रशासन को शुक्रवार की सुबह हुई। जेल में बंदियों की हाजिरी लग रही थी तभी दोनों वार्ड से गायब थे। दोनों की खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिला।

दोनों विचाराधीन बंदी जेल से किस रास्ते निकल कर भागे हैं। इसकी जानकारी के लिए पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जेल अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विचाराधीन बंदी अंकित रवानी,श तथा देवा भुइयां जेल से फरार हुआ है। कैसे भागा है कब भागा है इसकी छानबीन चल रही है। जल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरी पड़ताल के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे। इधर जेल प्रशासन की सूचना पर दोनों विचाराधीन बंदियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।