रांची के पिठोरिया घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, एक बच्ची की मौत..

रांची के पिठोरिया में अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से एक सात साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पिठोरिया थाना क्षेत्र के रारहा घाटी में हुई है। बताया गया है कि, हईवा ने दो बाईक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि आज यानी गुरुवार की सुबह रारहा घाटी से हाईवा गुजर रहा था। काफी तेज गति से चल रहे इस हाईवा का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर दो बाईक को अपने चपेट में लिया। जिसमें एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दुर्घटना के बाद हाईवा ड्राइवर फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद, पिठोरिया पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रिम्स अस्पताल भेजा। सभी घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।