झारखण्ड में पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है इस साल की गर्मी..

मौसम विभाग द्वारा जारी किये गए रिपोर्ट के अनुसार इस साल झारखण्ड में सामान्य से 60 प्रतिशत ज़्यादा गर्मी पड़ने की सम्भावना है। फरवरी माह में बढ़ते तापमान को मद्देनज़र रखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं की इस वर्ष पिछले एक दशक से ज़्यादा गर्मी पड़ेगी। दिल्ली से जारी किये गए मौसम विभाग के रिपोर्ट की मानें तो जहां इस साल उत्तर एवं पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त देश के पूर्वी और पश्चिमी इलाके में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा वहीं दक्षिण और उससे लगे मध्य भारत में तापमान सामान्य से काम रहने की सम्भावना है। सोमवार को मार्च से मई तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी।

रांची मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है की देश के अन्य हिस्सों सहित राज्य के तापमान में बढ़ोत्तरी के चलन को देखते हुए मार्च महीने में भी हीट वेव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, हालाँकि इसका चलना तापमान एवं अन्य कई पहलुओं पर निर्भर करता है।

मंगलवार को सुबह से ही धुप निकली है दिन में भी तापमान सामान्य रहने की सम्भावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इज़ाफ़ा होने की आशा है। रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया। जहाँ पिछले 24 घंटों में सबसे ज़्यादा तापमान चाईबासा में 37.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं सबसे काम तापमान बोकारो में 15.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।