फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की आकस्मिक निधन से खेल जगत में शोक का लहर..

भारत में फ्लाइंग सिख से मशहूर मिल्खा सिंह की आकस्मिक निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। धनबाद जिला के तीरंदाजी संघ, वेटरन फुटबॉल संघ, खो खो संघ,मास्टर एथलेटिक्स संग और कैरम एसोसिएशन की ओर से शनिवार को गांधी सेवा सदन में मिल्खा सिंह के निधन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा की अध्यक्षता तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय झा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह के निधन से देश भर में शोक की लहर है। हम लोगों ने एक ऐसे खिलाड़ी को खोया है जिनके जीवन काल से कई खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मिल्खा सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर एथलेटिक्स तक पहुंचे और दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने जीवन में 77 मेडल जीते। जुबैर आलम ने कहा कि चार बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी एक अलग पहचान बनाई। अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। वहीं इस मौके पर तारकनाथ दास, एसएन तिवारी,अधिवक्ता कंसारी मंडल,केस्टो राय,मंगलेश कुमार,गौतम कुमार,नरेंद्र पासवान, इरफान आलम,पीएन बनर्जी और पार्थसारथी दस भी मौजूद रहे।