सीएम के दिल्ली यात्रा पर अटकलें तेज, राष्ट्रपति से हो सकती है मुलाकात!

झारखंड के सियासी तूफान के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। जहां सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार की शाम दिल्ली पहुंच चुके है। वहीं मुख्यमंत्री के दिल्ली यात्रा को लेकर प्रदेश में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पार्टी सांसदों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली यात्रा पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “झारखंड में सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग को देने जा रही है जो अधिकार पिछड़ों का है। लेकिन, झारखंड बनने के बाद रमेश बैस के तौर पर राज्य को पिछड़े वर्ग के पहले राज्यपाल मिले। इनको हटाने की मुहिम में राष्ट्रपति से मिलना, क्या कथनी व करनी में फर्क नहीं है।”

दिल्ली यात्रा पर लगाई जा रही अटकले..
वहीं झामुमो की तरफ से सीएम के दिल्ली दौरे को आधिकारिक रूप से निजी दौरा बताया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को रांची लौट आएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री दिल्ली में राज्यपाल के निर्णय के इंतजार के बीच सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ने के लिए विधि विशेषज्ञों से राय विचार ले सकते हैं। साथ ही यह भी जा रहा है कि वह चुनाव आयोग से खनन लीज के मामले में राज्यपाल को दिए मंतव्य की प्रति के लिए आग्रह कर सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गयी है।