झारखंड में टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन..

रांची: टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया गया। बता दे कि रांची रेलमंडल से टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में रांची रेलमंडल की निक्की प्रधान और सलीमा टेटे शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सोमवार को हटिया स्थित रेलमंडल परिसर में सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया गया।इसका शुभारंभ डीआरएम नीरज अम्बष्ट ने किया। यह सेल्फी प्वाइंट ओलंपिक में देश का प्रतिनिधत्व करने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से चलाए जा रहे हैस्टैग चियर फोर इंडिया देशव्यापी अभियान के तहत किया गया।

रांची रेलमंडल से टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में निक्की प्रधान और सलीमा टेटे नजर आएंगी। इस मौके पर एडीआरएम-परिचालन एम एम पंडित, एडीआरएम-इंफ्रा सतीश कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार, सीनियर डीसीएम अवनीश के अलावा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता दीपक कुमार,खेल सचिव प्रशांत मुखर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे