शनिवार नो कार-साइकिल चलाते सेल्फी भेजें और बने ब्रांड एम्बेसडर..

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार नो कार को बढ़ावा देने के लिए ‘सेल्फी विद साइकिल’ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। साथ ही इस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को अपने क्षेत्र इस अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस अभियान के अंतर्गत शनिवार को साइकिल के साथ अपनी सेल्फी ले कर ट्विटर या फेसबुक पर साझा करनी होगी और रांची नगर निगम के ट्विटर अकाउंट को टैग करना होगा।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ना है। 13 मार्च को रांची नगर निगम द्वारा शनिवार नो कार अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के पहले दिन ही निगम को भारी सफलता मिली और सड़कों पर वाहन का दबाव कम रहा। साथ ही इस अभियान को रांचीवासियों की ओर से समर्थन मिला।

नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि ‘सेल्फी विद साइकिल’ अभियान का सुझाव जनता की ओर से आया है। ज़ाहिर है रांची के लोग अपने शहर को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका बख़ूबी अदा कर रहे हैं। आशा है आने वाले दिनों में शनिवार नो कार अभियान अपने शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *