झारखंड से संजय सेठ ने ली राज्य मंत्रीपद पद की शपथ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ कुल 69 सांसद कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री व स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद के लिए शपथ लिए। पीएम मोदी के साथ झारखंड के रांची लोकसभा सीट से सांसद संजय सेठ ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि रांची लोकसभा सीट पर संजय सेठ लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।

रांची लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार बड़ी जीत हासिल करने वाले संजय सेठ छात्र जीवन में ही आरएसएस से जुड़े और आपातकाल के दौरान उनकी कई बार गिरफ्तारी हुई। संजय सेठ पिछले 40 वर्षो से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत हैं और बीजेपी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता दिखती हैं। हालांकि बाबूलाल मरांडी के बीजेपी छोड़ने के बाद कुछ महीनों के लिए संजय सेठ पार्टी छोड़ कर उनके साथ चले गए, लेकिन वापस आने के बाद बीजेपी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई।

आपातकाल और अन्य आंदोलन में कई बार गिरफ्तारियां हुई..
रांची लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव में सफलता हासिल करने वाले संजय सेठ 1992 में लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी के दिन ही गिरफ्तार हुए और 25 दिनों तक रांची जेल में रहे। इससे पहले आपातकाल और विद्यार्थी जीवन में आंदोलन में कई बार गिरफ्तारियां हुई। विदेशी गेहूं आयात के समय जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए। वर्ष 2013 के जनवरी महीने में पार्टी के कार्यक्रम के तहत 7 दिन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रहे। इसके अलावा रांची, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू और दुमका के लोकसभा और विधानसभा प्रभारी के रूप में भी उन्होंने काम किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रादेशिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी में 2 बार कार सेवा, एकता यात्रा, वोट क्लब रैली, मुंबई अधिवेशन, इलाहाबाद में मोर्चा सम्मेलन, रांची-पटना में विधानसभा घेरो आंदोलन सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *