रांची: प्लेस मेकिंग से बदला मोरहाबादी मैदान का दक्षिणी इलाका..

रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान से सटे दक्षिण का इलाका भी अब आकर्षक और मनमोहक होगा। इस क्षेत्र में अस्त व्यस्त पेड़ों और वहां पहुंचने के लिए सुगम मार्ग नही होने के कारण लोग इधर आते भी नही थे । आजादी के अमृत महत्सव के तहत रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के साझा प्रयास से अब ये क्षेत्र मोरहाबादी मे सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र होगा। दरअसल आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के सभी स्मार्ट शहरों में प्लेस मेकिंग मैराथन टू का आयोजन किया गया है ,जिसमें रांची में इस इलाके को हीं और भी ज्यादा लोगों के लिए उपयोगी बनानें पर कार्य किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करते हुए इस क्षेत्र को इको फ्रेंडली प्लेस बनानें का प्रयास किया गया है ताकि लोग यहां कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकें।

इस क्षेत्र को कैसे बनाया गया है खास..

  • पेड़ों को खास प्रकार के रंग से रंगा गया है
  • आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है
  • बरसात में भी पहुंच को आसान बनानें के लिए पेवर्स ब्लॉक लगाया गया है
  • पुराने लकड़ी के टुकड़ों से बेंच और टेबल बनाया गया है
  • पेड़ों के बीच सेल्फी जोन भी बनाया गया है
  • पुरानें टायर की मदद से झूला भी बनाया जा रहा है
  • स्ट्रीट डॉग्स के लिए ल्वायल हाउस बनाया गया है
  • चिड़ियों के आराम करनें और पानी पीनें के लिए खास प्रकार का स्ट्रक्चर बांस से बनाया गया है
  • बच्चों के लिए कुछ गेम का भी प्रावधान किया गया है,किटकिट और लूडो डिजाइन किया जा रहा है
  • बांस की टोकरी की मदद से डस्टविन बनाया गया है

रांची के नगर आयुक्त और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ के मार्गदर्शन में हुआ कार्य..
रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में यह कार्य संपन्न हुआ है. इन दोनों पदाधिकारियों ने 3 दिनों तक चले इस कार्य का न केवल लगातार मॉनिटरिंग किया बल्कि संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी देते रहे..

75 घंटे में संपन्न हुआ प्लेस मेकिंग..
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को 13 फरवरी 2022 को शुरु किया गया था जो कि 16 फरवरी 2022 की रात्रि तक संपन्न हो गया। इससे पहले भी प्लेस मेकिंग मैराथन वन के तहत डॉ जाकिर हुसैन पार्क का पुनरोद्धार किया गया था।

प्लेस मेकिंग से क्या दिखेगा बदलाव..
वैसे तो मोरहाबादी के पास कई पार्क मौजूद हैं,पर ये इलाका किसी पार्क की तरह नहीं बल्कि नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाएगा। यहां लोगों को कुछ अलग प्रकार की फिलिंग होगी और लोग खुद को नेचर से कनेक्ट कर पाएंगे। यहां हर वर्ग के लोग बैठ सकेंगे और यहां जानें के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नही होगा।

नॉलेज पार्टनर के रुप में इनका मिला सहयोग..
इस कार्यक्रम को सफल बनानें में रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के साथ साथ दो और भी ननगवर्नमेंट संगठन नॉलेज पार्टन के रुप में कार्य किए। डब्लूआरआई इंडिया और बीवीएलएफ इंडिया नें यहां नॉलेज पार्टनर के रुप तक्नीकि मदद पहुंचाया। देश के सभी 100 स्मार्ट शहरों में प्लेस मेकिंग के लिए ये संस्था तक्नीकि मदद प्रदान कर रही है।

इनका भी मिला सहयोग..
नगर निगम की ओर से उप नगर आयुक्त श्री रजनीश कुमार और स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार समय समय पर मॉनिटरिंग करते रहे। इसके साथ हीं डॉ किरण कुमारी, रुपेश कुमार, किशन कुमार, प्रमय मंदिलवार, डब्लूआरआई की अरुणिमा व अन्य पदाधिकारियों नें इस कार्यक्रम को सफल बनानें में अपना पूरा योगदान दिया है।