देश के रहने लायक अच्छे शहरों की सूची में रांची 42वें स्थान पर..

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी किये गए इज ऑफ लिविंग इंडेक्स के अनुसार देशभर के रहने लायक अच्छे शहरों में रांची को 42वां स्थान मिला है। सरकार द्वारा 10 लाख से अधिक आबादी वाले 111 शहरों के बीच किये गए सर्वे के बाद यह जीवन सुगमता सूचकांक जारी किया गया। जहां प्रथम स्थान पर बेंगलुरु को रखा गया वहीँ दूसरे स्थान पर पुणे है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने पहली बार 10 लाख से अधिक की आबादी और 10 लाख से काम आबादी वाले शहरों के बीच यह सर्वे किया। जिसमे देश के 111 शहरों को शामिल किया गया।

जहां तक बात करें नगर निगमों के प्रदर्शन की तो रांची को ओवरऑल प्रदर्शन के मामले में 39वां स्थान मिला है। तकनीक के मामले में रांची नगर निगम टॉप 20 में है। इसकी वजह ये है की रांची में डोर टू डोर कचरा उठाव में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप का इस्तेमाल किया जाता है, आधुनिक मशीनों से सड़कों की साफ़ सफाई होती है , स्ट्रीट लाइट में एजेंसियों द्वारा टेंडर के अनुसार उचित पावर के बल्ब का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं, यह जानने के लिए एप्प का इस्तेमाल हो रहा है। साथ ही जहां सुशासन के मामले में रांची नगर निगम को 34वां स्थान मिला, वहीँ गुणवत्ता युक्त जीवन की रैंकिंग में रांची 27 वें नंबर पर है।

आपको बता दें की केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किये गए सर्वे के दौरान शहर की सफाई, आबोहवा और व्यापार से लेकर शहर के प्रत्येक नागरिक की जागरूकता के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गयी है। इस रैंकिंग की ख़ास बात ये है की इसमें सड़क और एयर कनेक्टिविटी का भी विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।