11 अप्रैल को रांची से मुंबई रवाना होगी रांची-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन..

रेलवे की ओर से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रांची-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 11 अप्रैल रविवार को ट्रेन संख्या 01124 रांची-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रांची से केवल एक ट्रिप चलेगी। रांची स्टेशन से इसका प्रस्थान रात 9.05 बजे होगा। इसके बाद बोकारो स्टील सिटी पर आगमन 23.10 बजे प्रस्थान 23.15 बजे, गया आगमन 03.05 बजे प्रस्थान 03.10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 06.05 बजे प्रस्थान 06.15 बजे , इटारसी आगमन 20.00 बजे प्रस्थान 20.10 बजे, भुसावल आगमन 00.10 बजे प्रस्थान 00.15 बजे और लोकमान्य तिलक आगमन मंगलवार सुबह 7.25 बजे होगा।

वहीं ट्रेन संख्या 01123 लोकमान्य तिलक-रांची सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नौ अप्रैल शुक्रवार को लोकमान्य तिलक से चली। लोकमान्य तिलक से इसके प्रस्थान का समय रात 11.45 बजे है। भुसावल आगमन 08.00 बजे प्रस्थान 08:05 बजे, इटारसी आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:10 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, गया आगमन 05:10 बजे प्रस्थान 05:15 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:30 बजे और रविवार को रांची आगमन 11:00 बजे होगा।

इस ट्रेन में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 12 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 05 कोच, वातानुकूलित 3 टियर के 02 कोच सहित कुल 21 कोच होंगे।