‘चलो रांची को रमणीक रांची बनाएं’ अभियान के साथ खूबसूरत हो रही है राजधानी रांची..

रांची में हर तरफ फीकी, बेरंग और इस्तीहारों से पटे दीवार देखने को मिलते थे, अब इस की जगह आपको रंग – बिरंगे, खूबसूरत पेंटिंग से सजी दीवारें देखने को मिलेंगी। दरअसल, रांची नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर 1 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू किया है। ‘चलो रांची को रमणीक रांची बनाएं’ नाम से शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत जगह – जगह दीवारों पर स्थानीय कलाकारों की मदद से आकर्षक ग्रैफिटी और पेंटिंग बनवाई जा रही है। इसके अलावा नगर में साफ – सफ़ाई के साथ अन्य इलाकों को भी आकर्षक रूप दिया जा रहा।

इस अभियान की शुरुआत पहाड़ी मंदिर की सीढ़ियों और बड़ा तालाब के आस पास के दीवारों से की गई थी। इसमें पहले दीवारों की सफाई करके, उसपर ग्रैफिटी कला का इस्तेमाल करते हुए स्वछता की महत्ता को दर्शाया गया है।

‘चलो रांची को रमणीक रांची बनाएं’ अभियान के बारे में बात करते हुए नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार ने कहा कि ये कोई योजना नहीं है, बल्कि एक अभियान है। मुख्यमंत्री की सोच के साथ, डिप्टी मेयर, सभी वार्ड के सदस्यों की मदद और जनभागीदारी के साथ हम रांची को रमणीक रांची में तब्दील करेंगे।

नगर आयुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत मुख्य रूप से स्वच्छता को सौंदर्य से जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय कई और कार्य किए जाएंगे। जिसमें ग्रीन सेल्फी दीवार, ग्रीन डिवाइडर, अलग – अलग जगहों पर ओपन जिम, तिरंगे वाली लाइटें लगाए जाएंगे।

देखा गया है कि रांची के दीवारों पर विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के बारे में पोस्टर और विज्ञापन बने हुए थे। इससे सारी दीवारें बेहद जर्जर होते जा रही है। ऐसे में इस अभियान से खूबसूरती के साथ – साथ शहर में स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।

उप-नगर आयुक्त (DMC) शंकर यादव ने बताया कि रमणिक मूल अर्थ सुंदर है और हमारे शहर की सुंदरता को जोड़ने के लिए, इस अभियान के तहत उन जगहों पर, जहां हजारों लोग रोज आते या जाते हैं, को सुंदर बनाया जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार ये काम किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि इस तरह की कलाकृति आमतौर पर पश्चिमी देशों में देखने को मिलती है। रांची में इस तरह की कलाकृतियां स्थानों को और अधिक आकर्षक बनाएंगी। इसे सेल्फी पॉइंट के रूप में भी प्रचारित किया जाएगा।

रांची के जो भी गंदे दीवार पड़े हुए थे उन पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर लोगों को आकर्षित किया जा रहा है। बड़ा तालाब के पास एक दीवार पर पेंट से ‘वी लव रांची’ लिखा गया है।युवाओं को ये कलाकृतियां खासकर पसंद आ रहा है। यहां पहुंचकर युवा सेल्फी ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ऐसे पेंटिंग महानगरों में देखने को मिलता था लेकिन अब हमारी रांची में भी है सब देखा कर अच्छा लग रहा है।