Headlines

20-21 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी..

yellow alert

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर मौसम बदलेगा। इन इलाकों में 20-21 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी इलाके पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा एवं मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हज़ारीबाग़, खूंटी और रामगढ़ के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होगा। साथ ही हल्के दर्जे की बारिश के भी आसार हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में 22 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी संभावना है। इस बीच रांची में अधिकतम तापमान 34-35 और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री रहेगा।

गौरतलब है कि बुधवार को राज्य का मौसम शुष्क रहा। बुधवार को राज्य में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री डालटनगंज और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री बोकारो का रहा।