आने वाले दो दिन पूरे राज्य में बारिश..

झारखंड में मानसून अभी भी सक्रिय है। बुधवार सुबह से ही राजधानी रांची में बादल छाए हुए हैं। देर शाम राजधानी रांची में झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में रांची में 25 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का टर्फ लाइन अब हिमालय की तराई में शिफ्ट हो रहा है। हालांकि इससे राज्य में मानसून की सक्रियता प्रभावित नहीं होगी। राज्य में 13 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलाे एलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़ में 48.4 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा महेशपुर में 37.3, ओरमांझी में 36.4, पालगंज में 34.0, जरमुंडी में 31.0, मरकच्चो में 28.0, गिरिडीह में 24.8, बालूमाथ में 22.0, कोलेबिरा में 20.0, परसाबाद में 18.4, मसानजोर में 18.0, जामताड़ा में 17.0 मिमी बारिश हुई।

इधर झारखंड में कोरोना एक बार फिर सिर उठाने लगा है। अकेले रांची में बीते दो दिनों में कोरोना के 21 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 38 दिन बाद रांची में एक संक्रमित की मौत भी हो गई। इससे पहले रांची में चार जुलाई को कोरोना से संक्रमित की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रांची में 17 नए संक्रमित मिले जबकि बुधवार को यह संख्या 4 रही। वहीं रिम्स में बुधवार को 42 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ा। इस मौत के साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 5131 हो गया। हालाकिं राज्य में 196 एक्टिव मरीज ही रह गये हैं।

यह भी पढ़े : झारखंड में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द, तीन की मौत..