Headlines

कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्यभर में जरूरतमंद लोगों के लिए हुआ कार्यक्रम का आयोजन..

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देश पर शनिवार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के निर्धारित लक्ष्य को लेकर पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की ओर से राज्यभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस दौरान रांची के चेशायर होम में रहने वाले शारीरिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों,बुजुर्गो और महिलाओं के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे,अमूल्य नीरज खलखो,लाल किशोरनाथ शाहदेव, अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी, टोप्पो, सन्नी, सतीश पल मुंजली की ओर से सहायता सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कोविड के दौरान राहुल गांधी ने सड़कों पर निकलकर आम जनता की आवाज बनने का काम किया और केंद्र सरकार को आगाह करते रहे। उन्होंने अपने जन्मदिन को इस संकट के घड़ी में सेलिब्रेट ना करके लाखों जरूरतमंद लोगों की सहायता और सेवा करने का विचार किया।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रांची स्थित चेशायर होम का 51 वर्ष पूरा हो गया है। 2020 में ही संस्था के 50 वर्ष पूरे होने पर गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन होना था लेकिन इस बीच कोरोना के कारण लगा लॉकडाउन की वजह से किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका। इस संस्था में बिहार,बंगाल और झारखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के दिव्यांगजनोंं और बुजुर्गों को आश्रय मिला है। यहां की सिस्टर विमला,सिस्टर शांति और सिस्टर जौरजी लगातार मानव सेवा में लगी है।

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि मानव सेवा को समर्पित संस्था को पार्टी की तरफ से खाद्य सामग्री के अलावा फल और मिठाइयों समेत अन्य जरूरी सामग्री के लिए सहायता राशि भी दी जाती है। वही कांग्रेस प्रवक्ता अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि कोविड में चेशायर होम जैसी संस्थाओं की महत्ता और भी बढ़ जाती है। इस संकट के घड़ी में सभी को एक दूसरे के सहयोग की आवश्यकता है।