मकर संक्रांति मेला पर पारसनाथ-मधुबन में लोगों की उमड़ी भीड़..

पारसनाथ में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पर्वत दर्शन व वंदन कर मेला का लुप्त उठाया। मकर संक्रांति महोत्सव पर झारखण्ड, बिहार समेत आसपास राज्यों के लोग पारसनाथ पर्वत का दर्शन वंदना किया। अहले सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का जत्था पर्वत की ओर बढ़ रहा था। पहाड़ के रास्ते पर्यटकों का आना जाना दिन भर या यूं कहें देर रात तक चलता रहा। एक अनुमान के मुताबिक हजारों की संख्या में चारपहिया वाहन तथा भारी संख्या में दोपहिया वाहन से श्रद्धालु मधुबन पहुंचे थे। पर्वत वंदना के साथ साथ पर्यटक मेला का भी जमकर लुप्त उठाया।

पारसनाथ मधुबन में हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों लोगों की भीड़ होती है। इस बार एक लाख से भी अधिक लोगों का पारसनाथ आने का अनुमान लगाया गया। रविवार अहले सुबह से ही लोगों का जत्था पर्वत वंदना के लिए निकलते देखा गया। मधुबन मेला में भी काफी भीड़ देखी गयी। हजारों लोगों का मधुबन में आने से पूरा मधुबन गुलजार हो उठा। लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये थे। जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया था।

मकर संक्रांति मेला समिति के सैकड़ों वॉलेंटिर जगह-जगह मौजूद रहे। मधुबन मोड़ से लेकर पहाड़ की तलहटी तक जगह- जगह बैरियर लगाये गये थे, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे। जहां-जहां बैरियर लगाये गये थे, सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। उनकी मदद के लिए मेला समिति के सदस्य भी मुस्तैद थे। भारी भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी थी।