अब गोवा, बेंगलुरु और हैदराबाद जाना हुआ आसान, रांची से 40 विमान सेवाएं भरेंगी उड़ान..

अगर आप भी अक्सर एयरोप्लेन से ट्रैवल करते हैं तो ये खबर आप के लिए है क्योंकि आपके लिए है एक खुशखबरी है ।जल्द ही रांची से हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए विमान सेवाओं की शुरुआत की जा रही है। नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) ने विमानों का नया टाइम टेबल जारी किया है। इतना ही नहीं इस नए टाइम टेबल में रांची से गोवा, जयपुर और देवघर की भी मौजूदा विमान सेवाएं शामिल हैं। अकासा एयरवेज कंपनी ने इस नए शेड्यूल के विमान सेवा को अप्रैल से हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए शुरू करने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार विभिन्न एयरलाइंस कंपनियां नए टाइम टेबल के अनुसार ही विमानों का संचालन करेंगी। लेकिन, आपको बता दें की ये नई सेवाएं यात्री और विमानों की उपलब्धता के बुनियाद पर ही तय समय और रूटों पर शुरू होंगी ।

सप्ताह में तीन दिन जयपुर से रांची तक रहेंगी विमान सेवा

बता दें की नए टाइम टेबल के अनुसार रांची से जयपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन के लिए होगी विमान सेवा। साथ ही रांची से देवघर भी तीन दिन ही रहेगी सेवा और रांची से गोवा सेवा भी तीन दिन ही मिलेगी। यह सारी सेवाएँ सीधी होगी। इसके अलावा लखनऊ से रांची सेवा को भुवनेश्वर तक विस्तारित किया गया है। वहीं कोलकाता-रांची से देवघर की एक अन्य विमान सेवा को दो दिन सोमवार और बुधवार के लिए शुरू किया गया है।
आगे बताते चलें कि नए टाइम टेबल के अनुसार इंडिगो की हैदराबाद-रांची की एक सेवा दिल्ली तक बढ़ाई गई है। यह सेवा प्रतिदिन रहेगी। वहीं 26 मार्च से रांची से गोवा के लिए नई विमान सेवा शुरू होगी साथ ही 27 मार्च से देवघर के लिए और 28 मार्च के लिए रांची से जयपुर के लिए नई विमान सेवा शुरू होगी।

40 से ज्यादा विमाने रांची से भरेंगी उड़ान

आपको जानकर खुशी होगी की रांची एयरपोर्ट से अब पहले की तरह 35-37 नहीं बल्कि 40 विमान सेवाएं उड़ान भरेंगी। इन सभी विमान सेवाओं का नया टाइम टेबल नई 26 मार्च से संचालित होगा। जबकि अकासा एयर की नई विमान सेवा अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।