न्यू फ्रंटियर 3 यात्री जहाज के परिचालन से आसान हुआ गंगा में जहाज का सफर..

साहेबगंज के गंगा घाट से यात्री जहाज से यात्रा करना लोगों के सुखद के सुरक्षित भी होगा। सोमवार से मलेशिया में निर्मित न्यू फ्रंटियर 3 यात्री जहाज का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इस जहाज को पूर्णतः वातानुकूलित बनाने के साथ तकनीकी रूप से भी पूर्णतः सुरक्षित बनाया गया है। 160 लोगों की क्षमता वाले जहाज से यात्रियों की गंगा यात्रा और भी सुखद हो जाएगी।

जहाज का परिचालन कर रहे मास्टर वन का कहना है कि भारत के इस क्षेत्र में पहली बार यह यात्री जहाज उपयोग में लाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जहाज की गति सीमा के बारे में बताते हुए कहा है कि इस जहाज के चलने की गति सीमा 45 से 50 किलोमीटर है। जहाज के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू फ्रंटियर 3 यात्री जहाज को पहले साहेबगंज से मनिहारी और फिर साहेबगंज से पटना तक इसका परिचालन किया जाएगा। पटना के लिए परिचालन शुरू होने के बाद इस जहाज का ठहराव कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, मोकामा एवं फतुआ में होगा। इसके अलावा साहेबगंज से पटना की दूरी तय करने में इस जहाज को तकरीबन 6 से 7 घंटे का समय लगेगा।