झारखंड से जल्द विदा होगा मॉनसून, दीपावली और छठ में पड़ेगी ठंड!

झारखंड में हो रही लगातार बारिश से तापमान में गिरावट जारी है। जिसका असर दिवाली और छठ से दिखना शुरू हो जाएगा। वहीं मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन को लेकर मौसम विभाग रांची ने पूर्वानुमान लगाते हुए कहा है कि झारखंड से मानसून की विदाई 16 अक्टूबर तक हो जाएगी। फिलहाल आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में बहुत ज्यादा असर नहीं दिख रहा है लेकिन दिवाली से आसमान साफ होते ही ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। जिसके बाद छठ तक ठीक-ठाक ठंड पड़ने लगेगी। वहीं अनुमान लगता जा रहा है कि उस समय तक अधितम तापमान 17 से 18 डिग्री पर पहुंच सकता है। हालांकि अभी बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से बारिश के आसार दिख रहे है।

धूप और बारिश की संभव..
बता दें कि माैसम विभाग, रांची के अनुसार, 15 अक्टूबर तक बारिश से थाेड़ी राहत मिलने के आसार दिखाए गए है। फिलहाल 4-5 दिनाें तक दिन में थाेड़ी धूप के बाद बारिश हाेने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति कुछ दिनाें तक लगातार चलने की उम्मीद है। हालांकि इसके साथ ही बारिश और धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी रहेगा। दरअसल रांची में सामान्य से पांच प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जिसके अनुसार रांची में कुल 1076.4 मिमी बारिश हुई है। बल्कि 1027.7 मिमी ही हाेनी चाहिए थी।