धनबाद: विधायक ने मांगी माफी, पुलिस और विधायक के बीच खत्म हुई तनातनी..

पुलिस काे कहे अपशब्द पर विधायक राज सिन्हा ने पुलिस एसाेसिएशन से माफी मांगी है। एसाेसिएशन ने भी इसके बाद उनके खिलाफ माेर्चाबंदी निरस्त कर दिया है। दरअसल झारखंड राज्य पुलिस एसाेसिएशन ने विधायक का वीडियाे वायरल हाेने के बाद विधायक राज सिन्हा पर मुकदमे की धमकी दी थी। बुधवार काे धनबाद पुलिस लाइन में संवाददाता सम्मेलन का आयाेजन किया गया था। पुलिस मेंस एसाेसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय विधायक धनबाद के बयान का झारखंड पुलिस मेंस एसाेसिएशन कड़ी निंदा करता है। माननीय संस्कार भूल गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से निवेदन है कि पुलिसकर्मियाें के सम्मान की रक्षा हेतु झारखंड पुलिस काे सुसंगत कार्रवाई करने का आदेश दें। इसके साथ उन्हाेंने विधायक का वीडियाे भी शेयर किया।

हालांकि राकेश पांडेय की ट्वीट को विधायक राज सिन्हा ने रीट्वीट किया और साथ में लिखा कि बाेलचाल की भाषा में निकला हुआ शब्द है। जिस रूप में पश किया गया है, मेरी नीयत वैसी नहीं है। मैंने किसी काे गाली नहीं दी है। फिर भी किसी काे लगता है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं। विधायक द्वारा किए गए इस रीट्वीट पर एसाेसिएशन मान गया कि उनके मुंह से निकला अपशब्द सिर्फ एक तकियाकलाम की तरह है। जिसके बाद उनके खिलाफ की जाने वाली सारी कार्रवाई रद्द कर दी गई।

इसके बाद अब सारा विवाद खत्म हो गया है। पुलिस ने भी विधायक को माफी दे दी है। इस मुद्दे पर झारखंड पुलिस मेंस एसाेसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय ने धनबाद पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था, जिसे रद्द कर दिया गया है।