राज्य सरकार का फैसला, मास्क नहीं पहनने पर होगी 2 साल जेल, 1 लाख रूपये जुर्माना..

राज्य में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की दिशा में हेमंत सरकार ने इस बार कठोर निर्णय लिये हैं|झारखंड सरकार ने प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है|इसके साथ ही मास्क नहीं पहनने और लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन करने पर 2 साल जेल और 1 लाख रुपये जुर्माना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है|

उधर झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के नगर विकास मंत्री रहे रांची के विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं| बुधवार को ट्वीट कर उन्होंने खुद ये जानकारी साझा की| ट्वीट में उन्होंने उन लोगों से कोविड-19 की जांच कराने की अपील की जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आये थे| वहीं राजधानी रांची में 24 घंटे में रिकॉर्ड 106 मरीज मिले हैं तथा प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 435 नये संक्रमित मिले| इसी के साथराज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार के पार चला गया|कोरोना के कारण राज्य में एक दिन में 6 लोगों की 4 मौत हो गयी|जिसके बाद कोरोना संक्रमण से हुए मौत का आंकड़ा 65 लोगों तक पहुंच गया है| हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ये आंकड़ा अब भी 61 पर है| राज्य में अब तक कुल 6,256 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं| इनमें से 2,944 संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं, जबकि कुल सक्रिय केस बढ़कर 3,251 हो गये हैं|

मंगलवार को सबसे ज्यादा राजधानी रांची से 106 संक्रमित पाये गये| इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम से 69, पाकुड़ से 65, गोड्डा से 35, लातेहार से 19, साहिबगंज से 17, धनबाद से 16, सरायकेला से 12, पश्चिमी सिंहभूम से 14, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग व रामगढ़ से 10-10, लोहरदगा से आठ, देवघर व पलामू से सात-सात, गुमला व कोडरमा से पांच-पांच, गढ़वा से चार, बोकारो व खूंटी से दो-दो, दुमका व सिमडेगा से एक-एक संक्रमित मिले हैं| जमशेदपुर में मंगलवार को टीएमएच में चार कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गयी| इनमें एक आदित्यपुर की 10 माह की बच्ची, दूसरा 40 वर्षीय पुरुष, तीसरी 65 वर्षीया महिला, चौथा सोनारी का 55 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है| धनबाद और रांची में भी एक-एक कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी|