5 राज्यों के चुनावी ड्यूटी पर भेजे गए झारखंड के कई IAS और IPS अधिकारी..

देश के 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में झारखंड के एक दर्जन से अधिक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

चुनावी ऑब्जर्वर बनाए गए आईएएस अधिकारियों में नितिन मदन कुलकर्णी, वंदना डाडेल, मस्तराम मीणा, राहुल शर्मा, प्रवीण कुमार टोप्पो, राजेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार, के श्रीनिवासन, मनोज कुमार, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, शैलेश कुमार चौरसिया, ए मुथू कुमार, संजीव कुमार बेसरा शामिल हैं।

वहीं कुछ आईपीएस अधिकारियों को भी ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें प्रशांत सिंह, आरके मल्लिक, तदाशा मिश्रा, टी कंडासमी शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने व्यय पर्यवेक्षक के रूप में भी कुछ अधिकारियों को तैनात किया है। जिसमें रवि कुमार, पीके मंडल, मोहन सिंह दोरई, पीके कोलई, नयन ज्योति नाथ, नरसिंह कुमार खलको, दिनेश भगत शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के ओर से असम, केरल, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों के चुनाव कार्य पर जाने के कारण राज्य के अन्य अधिकारियों को संबंधित विभाग का प्रभार दिया गया है।

जिन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार:-
*मनीष रंजन- प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची

*जटाशंकर चौधरी- प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग

*हर्ष मंगला- प्रभारी निदेशक, उच्च शिक्षा झारखंड

*रविशंकर शुक्ला- प्रभारी निदेशक, समाज कल्याण विभाग, झारखंड

*श्रीमती किरण कुमारी पासी- प्रभारी निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद

*शेखर जमुआर- प्रभारी नगर आयुक्त, मेदिनीनगर नगर निगम