धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा थे झारखंड की शान, उनके आदर्शों से सभी लेते हैं प्रेरणा..

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड में जगह जगह पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए. इसी क्रम में रविवार को रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. सबसे पहले उन्होंने राजधानी में स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर में स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. फिर दोनों ने बारी-बारी से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद संग्राहलय परिसर का मुआयना किया और वहां के प्रबंधन को बेहतरी के लिए कई दिशा निर्देश दिये. इसके बाद दोनों कोकर डिस्टलरी पुल स्थित बिरसा मुंडा समाधी स्थल पर गये. जहां धरती आबा को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके तुरंत बाद दोनों बिरसा चौक गये और वहां पर भी भगवान बिरसा को उन्होंने पुष्प अर्पित कर सहृदय नमन किया. आपको बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 19 साल की उम्र में झारखंड के लोगों के लिए अंग्रेजो से लड़ाई लड़ी थी और शहीद हो गए थे. इसी मौके पर सीएम चंपाई सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदानों को स्मरण कर उन्हें धन्यवाद अदा किया. उन्होंने कहा कि जिस श्रद्धाभाव और समर्पण के साथ भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड वासियों के लिए अंग्रेजों से जल, जंगल और ज़मीन के सुरक्षा की लड़ाई लड़ी, आदिवासी समाज के मूलवास के हक और अस्मिता की लड़ाई लड़ी, आदिवासी मूल के लिए सीएनटी और एसपीटी एक्ट के रूप में सुरक्षा कवच प्रदान किया वह अविस्मरणीय है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आज के दिन हम सभी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और उनके दिए निःस्वर्थ बलिदानों को पूर्ण हृदय से याद करते हैं और उनके आदर्शों को अपना प्रेरणाश्रोत मानते हैं.

भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर निकली गई पदयात्रा..
गौरतलब है कि बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड के साथ-साथ देश के कई इलाकों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है. जमशेदपुर के नोवामुंडी जिला से तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली. पार्टी के तमाम सदस्यों ने महुदी के डाकुसाईस तक पदयात्रा की. इसके बाद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *