लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का छऊ नृत्य के साथ भव्य स्वागत, जमशेदपुर में ऐतिहासिक आयोजन

जमशेदपुर: जमशेदपुर ने शनिवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का लोयोला स्कूल स्थित फेसी ऑडिटोरियम में पारंपरिक छऊ नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। वे यहां सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर जैसे ही ओम बिरला आयोजन स्थल पर पहुंचे, स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य ने समूचे माहौल को उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों की लयबद्ध और जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में उद्योगपति, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को ओम बिरला की उपस्थिति और छऊ नृत्य की सांस्कृतिक छटा ने और भी बढ़ा दिया।

ओम बिरला ने समारोह के दौरान अपने संबोधन में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को प्लेटिनम जुबली वर्ष की शुभकामनाएं दीं और जमशेदपुर के औद्योगिक विकास में उनके योगदान की सराहना की।

इस मौके पर क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुति इस बात का प्रतीक बनी कि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर आज भी जीवंत और प्रासंगिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×