मधुपुर: हफीजुल हसन के समर्थन में लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने किया चुनावी सभा..

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार में राज्य के बड़े बड़े नेता मैदान में तो थे ही लेकिन अब पड़ोसी राज्य से भी नेता पहुंचने लगे है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को मधुपुर पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी और हेमंत सरकार में मंत्री हफीजुल हसन के पक्ष में प्रचार किया।

तेजस्वी यादव ने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उनकी दोनों सभाएं मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बुढैई और पथरोल में हुई। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने खुले मंच से विरोधियों को ललकारा।

इधर, झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने महागठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन को जीत दिलाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। तेजस्‍वी के साथ झारखंड सरकार में आरजेडी कोटे के मंत्री सत्‍यानंद भोक्‍ता और प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह मौजूद रहे।