चैती छठ 2021 : खरना आज, जानें महत्व एवं पूजा विधि..

आज चैती छठ का दूसरा दिन है। आज के दिन खरना होता है। महिलाएं आज के दिन अपने घरों में गुड़ की खीर बनाएंगी और व्रत रखेंगी। प्रसाद बनाने के लिए महिलाएं पहले मिट्टी का चूल्हा तैयार कर उस पर गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाती हैं। इसके बाद सूर्यदेव की पूजा के बाद इसी प्रसाद को ग्रहण किया जाता है।

छठ महापर्व को बड़ी सावधानी पूर्वक मनाया जाता है। पूरे विधि विधान के साथ छठी मैया की पूजा की जाती है। साथ ही प्रसाद के रूप में गुड़ वाली खीर, गेहूं के आटे आए बने ठेकुआ, पकवान, पूड़ी इत्यादि छठी मैया को चढ़ाया जाता है। इसके बाद अब कल शाम व्रती पहला अर्घ्य देंगी।

 

राज्य के मौसम ने ली करवट, आगामी तीन दिनों तक बारिश के साथ वज्रपात के आसार..

राज्य के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला। ऐसे में राज्य के कई इलाकों में वरजपात और गर्जन के साथ तेज़ हवा चलने के भी आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक आने वाले 3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। इसका अलावा हल्की बारिश के वज्रपात की भी आशंका जताई जा रही है।

बीते 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा। जहां डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान 41.2° सेल्सियस रिकॉर्ड की गई, वहीं चाईबासा का तापमान सबसे कम 23.8° सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अगले 3 दिनों तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 18 अप्रैल के बाद आसमान साफ हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के मुताबकि 19 अप्रैल को राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।