झारखंड: जेएससीए स्टेडियम में 5 सितंबर से शुरू होगी महिला टी-20 लीग, फ्री एंट्री…..

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने राज्य में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पांच सितंबर से रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में घरेलू महिला टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा. यह टूर्नामेंट 15 सितंबर तक चलेगा, जिसमें झारखंड की पांच प्रमुख टीमें—रांची रॉयल्स, जमशेदपुर टाइटस, धनबाद ड्रैस, दुमका डायनामोज, और बोकारो वॉरियर्स—के बीच मुकाबला होगा. इस लीग के दौरान कुल 13 मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर दिन दो मैच होंगे. पहला मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा और दूसरा मैच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा. दर्शकों के लिए मैचों में फ्री एंट्री होगी, लेकिन प्रवेश केवल साउथ पवेलियन से ही मिलेगा. जेएससीए के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती और संयुक्त सचिव पीएन सिंह ने मीडिया को बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य झारखंड में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना और महिला क्रिकेटरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह कार्यक्रम न केवल महिला क्रिकेटरों को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि आगामी पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा. इस टूर्नामेंट के उद्घाटन में गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी. टूर्नामेंट की सभी मैच बीसीसीआई की गाइडलाइन्स के अनुसार खेले जाएंगे और खिलाड़ियों को कैश अवार्ड और गिफ्ट से सम्मानित किया जाएगा.

मैच शेड्यूल:

  • 6 सितंबर: जमशेदपुर बनाम रांची (सुबह 9 बजे), धनबाद बनाम दुमका (दोपहर 1 बजे)
  • 7 सितंबर: धनबाद बनाम जमशेदपुर (सुबह 9 बजे), बोकारो बनाम रांची (दोपहर 1 बजे)
  • 8 सितंबर: धनबाद बनाम रांची (सुबह 9 बजे), बोकारो बनाम दुमका (दोपहर 1 बजे)
  • 9 सितंबर: बोकारो बनाम जमशेदपुर (सुबह 9 बजे), दुमका बनाम जमशेदपुर (दोपहर 1 बजे)
  • 10 सितंबर: बोकारो बनाम जमशेदपुर (सुबह 9 बजे), दुमका बनाम रांची (दोपहर 1 बजे)
  • 12 सितंबर: सेमीफाइनल 1 (दोपहर 1 बजे)
  • 13 सितंबर: सेमीफाइनल 2 (दोपहर 1 बजे)
  • 15 सितंबर: फाइनल मुकाबला (दोपहर 1 बजे)

टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी मैच सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकें. इस आयोजन के माध्यम से झारखंड में महिला क्रिकेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसे एक नई दिशा देने की उम्मीद की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *