झारखंड में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, मार्च में ही पारा पहुंचा 40 के पार..

इस साल गर्मी का मौसम बहुत परेशान करेगा। पिछले साल के मुकाबले इस साल न सिर्फ ज्यादा गर्मी पड़ेगी बल्कि बारिश भी कम होगी। हालात ऐसे हैं कि मार्च के महीने में ही रांची की सड़कों पर आग बरस रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और जो लोग पैदल निकल रहे हैं वो छांव की तलाश करते हैं। अभी से रांची का तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि इससे बुरे हालात जमशेदपुर और डाल्टनगंज का है जहां तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी और बारिश भी कम होगी।

अगर बात करें मार्च की तो पिछले साल 2020 में सबसे गर्म मार्च 31 मार्च रहा था जब तापमान 34.2 तक पहुंच गया था।
2019 में 31 मार्च को रांची का तापमान 37 डिग्री था
2018 में 30 मार्च को रांची का तापमान 37.6 था
2017 में 31 मार्च को रांची का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था
31 मार्च 1955 को रांची का तापमान सर्वाधिक 39.4 डिग्री तक पहुंचा था जो अब तक अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

वहीं अगर अप्रैल की बात करें तो रांची में 17 अप्रैल 2020 को 37.8 डिग्री तापमान सर्वाधिक रिकॉर्ड किया गया था। 2019 में 29 अप्रैल को रांची का तापमान 40.7 पहुंच गया था। 2018 में 21 अप्रैल को 39.5, 2016 में 27 अप्रैल को 42.7 और 1999 में अब तक का सबसे अधिक 30 अप्रैल को 42.6 तापमान रांची में रिकॉर्ड किया गया था।

इसके बाद बात करें मई की तो 2020 में 24 मई को रांची का तापमान 40.8, 2019 में 9 मई 41.8, 7 और 8 मई को 2018 में 40.5 डिग्री, 2013 में 15 मई 43.2, और 2017 में 15 मई को सर्वाधिक 43.2 रांची में रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक का सर्वाधिक तापमान रहा है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार पिछले साल से ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। इसके साथ ही कम बारिश भी होगी।